देहरादून: STF ने 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर को अंबाला से दबोचा, कई राज्यों में दर्ज हैं केस

Spread the love

 

 

सटीएफ की ओर से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पर अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि अप्रैल 2025 में देहरादून निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया था कि उनके साथ 1.17 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि व्हॉट्सएप पर उनके पास एक मैसेज आया था, इसके एक युवक खुद को निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बता रहा था। उसने वित्तीय सलाहकार और विश्लेषक होने का दावा किया था।

इसके बाद उसने एक निवेश ग्रुप से जोड़ा। उनसे कई बार में थोड़ी-थोड़ी धनराशि निवेश करवाई गई। इसके बाद डैसबोर्ड में बड़ा लाभ दर्शाया गया था। इससे उन्हें यकीन हो गया कि यह विश्वसनीय कंपनी है। इसके बाद उन्होंने कई बार 1.17 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने लाभ के पैसे निकालने के लिए आवेदन किया तो कमीशन के नाम पर 72 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। 

इसके बाद उन्हाेंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया था। पीड़ित के बैंक खातों से जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा आरोपी को लगातार ट्रैस किया जा रहा था। आरोपी को बुधवार को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बलजीत सिंह बताया है। वह मूल रूप से हरियाणा के गोविंदगढ़ का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़े  ऋषिकेश- उड़ीसा में जेल तोड़कर फरार 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love