देहरादून- राज्य सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा, अधिसूचना जारी, हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई

Spread the love

 

 

रकार ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीनों ऊर्जा निगमों में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश के बाद अगर कोई संगठन हड़ताल करेगा तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस अधिसूचना के बाद अब तीनों निगमों के प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी इसका आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में यूजेवीएनएल की जमीनों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए डाकपत्थर में आंदोलन चल रहा है जबकि केंद्र के निजीकरण बिल के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल हो चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- देर रात से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित, होटलों में फंसे रहे पर्यटक
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love