देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

Spread the love

राजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान किया जा चुका है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की ओर से नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक की गई। 99.03 प्रतिशत आंकड़ों के साथ चकराता विधानसभा पूरे जिले में नंबर एक पर है जबकि धर्मपुर विधानसभा 56.94 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा की जाए। जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

समीक्षा के दौरान सामने आया कि विकासनगर 70.47, सहसपुर 71, रायपुर 62.64, राजपुर 61.19, देहरादून कैंट 61.36, मसूरी 63.52, डोईवाला 70, ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत मैपिंग कार्य किया जा चुका है। बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, नगर आयुक्त नमामी बसंल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर आदि मौजूद रहे।

राजधानी में हैं कुल 15.60 लाख मतदाता

प्रशासन के अनुसार पूरे जिले 15,60,788 मतदाता हैं। प्री एसआईआर के तहत इनमें से 10,39,833 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। 5,20,955 मतदाताओं की अभी तक मैपिंग नहीं हुई है। इनमें चकराता में 1,11,015, विकासनगर में 1,20,516, सहसपुर में 1,96,831, धर्मपुर में 2,12,309, रायपुर में 1,87,168, राजपुर रोड में 1,16,208, देहरादून कैंट में 1,29,002, मसूरी में 1,30,373, डोईवाला में 1,80,599, ऋषिकेश में 1,76,767 मतदाता हैं।

और पढ़े  देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 

पूरे देहरादून में हैं 2369 बीएलए

जिले की सभी 10 विधानसभाओं में कुल 2369 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) हैं। भाजपा के कुल 912 बीएलए-2 हैं जबकि कांग्रेस के 1268, सीपीआई के 189 हैं। प्रशासन की ओर से 19 अगस्त, 04 अक्तूबर और 02 दिसंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इनके अलावा 27 जून, 02 दिसंबर, 09 फरवरी और 12 फरवरी को बीएलए के साथ बैठक की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love