देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने किया देहरादून पुलिस लाइन योग,; सीएम धामी बोले- योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

 

 

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।’

 

सीएम धामी ने आगे कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।’

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह
जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह योग शिविर में भारी संख्या में लोग योग करने के लिए पहुंच रहे हैं। जौलीग्रांट, भानियावाला,  रानीपोखरी, डोईवाला समिति पूरे क्षेत्र में योग दिवस पर लोग तड़के ही योग शिविरों में पहुंचे। जहां लोगों ने योग किया।

विदेशी भी सीख रहे अंजलि से योग के गुर
कर्णप्रयाग के विकासखंड के खगेली गांव की अंजलि कुंवर (28) योग को देश के साथ विदेशों में भी पहचान दिला रही हैं। अंजलि हर दिन ऑनलाइन 30 से अधिक विदेशी लोगों को योगाभ्यास कराती हैं। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक लोग प्रतिदिन ऑनलाइन अलग-अलग बैच में योग प्रशिक्षण लेते हैं।

और पढ़े  हरदा के रोड शो पर BJP हमलावर: बताया राजनीतिक ड्रामा, कहा- सबकुछ ठीक है तो शक्ति प्रदर्शन की जरूरत क्यों?
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…