देहरादून: अगस्त के पहले हफ्ते में उत्तराखंड आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, हल्द्वानी में रैली कराने की तैयारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगस्त के पहले सप्ताह उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की रैली में आने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब अगले माह राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि पार्टी की ओर से हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी चल रही है। इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। खरगे का उत्तराखंड दौरा आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए अहम होगा।
यह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और उन्हें एकजुट करने का काम करेगा। रैली के माध्यम से पार्टी राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकती है। साथ ही, कांग्रेस अपनी जनहितैषी योजनाओं और दृष्टिकोण को जनता के सामने रखेगी।
और पढ़े  उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…