देहरादून- बड़ा फेरबदल: दो थाने के प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें सूची

देहरादून जिले के दो थाने के प्रभारियों समेत कुल 14 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को हरिद्वार जिले में भेजा गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर बृहस्पतिवार देर रात तबादला सूची जारी की गई।

 

विनोद गुसाईं को विकासनगर थाने से तबादला कर पटेलनगर थाने का प्रभार सौंपा गया है। जबकि राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से विकासनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा जौली ग्रांट और बिधौली चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं।

तबादला पाने वालों में नवीन डंगवाल, दुर्गेश कोठियाल, अजय भट्टी, शिल्पा सैनी, जैनेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, चिंतामणि त्रिपाठी, शिवदत्त जमलौकी, मीनू यादव, सूरज कंडारी और बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

देहरादून- बड़ा फेरबदल: दो थाने के प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें सूची 

और पढ़े  थप्पड़ कांड के बाद पुलिस में सख्ती: दरोगा से सिपाही तक के व्यवहार की निगरानी, सीओ समेत ये करेंगे आचरण की जांच
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…