देहरादून: झंडे जी मेला- 8 मार्च को दरबार साहिब के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Spread the love

श्री झंडे जी मेले के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। आठ मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होगा। ऐसे में श्री दरबार साहिब के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। किसी भी प्रकार का वाहन आठ मार्च को श्री दरबार साहिब की ओर नहीं जा सकेगा।

 

आठ मार्च को बिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर चौपहिया और दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। सहारनपुर चौक से श्री दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक, सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा। इसके अलावा कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन श्री दरबार साहिब की ओर नहीं जाएगा। बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों को तिलक रोड, मच्छी बाजार की ओर भेजा जाएगा।

 

इन चौराहे, तिराहे से झंडा बाजार नहीं जाएंगे चौपहिया वाहन
श्री झंडे जी के आरोहण के समय सहारनपुर चौक, गऊ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक और गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा यातायात का दबाव बढ़ने पर निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा। लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।

और पढ़े  हल्द्वानी: जमरानी के इंजीनियर भी हड़ताल पर गए, जल्द निर्णय न निकला तो ...

ड्रोन से होगी श्री झंडे मेले में निगरानी
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को श्री झंडे मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी सिटी ने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने और संदिग्धों पर निगरानी के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love