देहरादून- तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा; धक्का देने का आरोप, चार छात्राओं पर FIR दर्ज

ईटी पार्क क्षेत्र में हास्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा के मामले में चार छात्राओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि इन छात्राओं ने छात्रा को धक्का देकर गिराया था। वर्तमान में घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आगरा निवासी राहुल भगौर की बेटी देलिशा भगौर दून में एक संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पास में ही राजेश्वर नगर स्थित एक हॉस्टल स्काईलाइन अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहती थी। राहुल भगौर के मुताबिक उन्हें तीन जून की रात सूचना मिली कि उनकी बेटी हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गई है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

आरोप है कि उनकी बेटी के साथ रहने वाली चार छात्राएं सही जानकारी नहीं दे रही हैं। बात करने पर संदिग्ध और झूठी बात बता रही हैं। शक जताया कि चारों ने उसे बालकनी से धक्का दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर चारों नाबालिग छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल छात्रा फिलहाल होश में नहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हर पहलू की जांच कर रही है।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…