देहरादून- चुनावी मुद्दे व बूथ प्रबंधन पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी मुद्दे व बूथ प्रबंधन की रणनीति बनाई। प्रभारी ने पार्टी नेताओं को प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को गंभीरता से लेकर प्रत्येक बूथ मतदाता सूची से नाम हटाने पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी नेताओं के साथ बैठक में प्रदेश प्रभारी ने निर्देश दिए कि एकजुटता के साथ बूथ को मजबूत करना होगा। डबल इंजन की गलत नीतियों को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लेकर जाना है। प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है। इसे पार्टी नेताओं को गंभीरता से लेना है।

बूथ स्तर पर पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-दो को निर्वाचन आयोग का सहयोग कर यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता का नाम न काटा जाए। 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए सभी नेताओं को सक्रिय होकर काम करना होगा। उन्होंने बैठक में चुनावी रणनीति पर पार्टी नेताओं से सुझाव भी लिए हैं।

 

बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन सहित अन्य विधायक मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बैठक में उपस्थित नहीं रहे। रावत स्थास्थ्य कारणों से दिल्ली गए हैं।
.
पार्टी कार्यालयों में लगे रहते हैं ताले
प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पार्टी नेताओं के साथ एक-एक कर के मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी गतिविधियों पर फीडबैक लिया। साथ ही संगठन स्तर पर कमियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुछ नेताओं ने यह शिकायत रखी कि पार्टी मुख्यालय में बने कार्यालयों में ताले लटके रहते हैं। इसके अलावा एसआईआर पार्टी की ओर से जो काम होना चाहिए था, वह नहीं हो रहा है। पार्टी स्तर पर न एसआईआर के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया और न ही निगरानी की जा रही है।

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…