देहरादून- पूर्व CM हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ ही उनका सियासी संदेश भी नजर आया।

राजनीतिक हलकों में यह फल पार्टी केवल एक साधारण आयोजन नहीं। हरीश रावत पहले भी इस तरह के आयोजनों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं। माल्टा पार्टी के जरिए वह खूब सुर्खियों में रहते हैं।

 

अब इस आयोजन के जरिए वह एक बार फिर अपनी सक्रियता का संकेत दे रहे हैं। साथ ही, पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। तरबूज-खरबूज पार्टी के के दौरान उन्होंने नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अधिनियम का समर्थन किया, लेकिन परिसीमन मामले को लेकर सर्वं दलीय बैठक में निर्णय लेने की बात कही।

और पढ़े  उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…