देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़- पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, हुआ हंगामा

दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक एक महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आई थी। वह पंजीकरण के लिए कतार में खड़ी थी। काफी देर बाद जब उसका नंबर आने वाला था तो कर्मचारी ने उसे दूसरी लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गईं। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बुला लिया। साथ में कुछ और लोग आ गए। तीमारदारों ने हंगामा करते हुए पंजीकरण काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

इमरजेंसी में बढ़ रहीं झगड़े की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब दून अस्पताल की इमरजेंसी में झगड़ा और हंगामा हुआ हो। इससे पहले कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गत दिनों इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के साथ कुछ तीमारदारों ने मारपीट भी कर दी थी। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके अलावा भी लगभग हर रोज इमरजेंसी से झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं डॉक्टरों में भी भय पैदा हो रहा है।

 

 

इमरजेंसी में हंगामे की घटना का संज्ञान लिया गया है। संबंधित कर्मचारी से भी जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के लिए इमरजेंसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीमारदारों से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
– डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

और पढ़े  चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…