यमकेश्वर- CM धामी ने की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ: कहा- यूपी ही नहीं, अब बंगाल में भी गूंज रहा बुलडोजर बाबा का नाम

पंचूर गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का अपने प्रदेश और मूल क्षेत्र से गहरा जुड़ाव है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था स्थापित की है और बुलडोजर बाबा के नाम से उनकी पहचान अब बंगाल तक पहुंच चुकी है।

 

बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यहां जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कार्य और मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

बंजर खेतों को देख जताई चिंता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने के दौरान रास्ते में दिखाई दिए बंजर और खाली पड़े खेतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में खेती योग्य जमीन का इस तरह खाली पड़े रहना ठीक नहीं है। इन खेतों को फिर से आबाद करना होगा। कहा कि बंजर खेत अच्छे नहीं लगते। उन्होंने ग्रामीणों से खेती और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों की पहचान खेती और हरियाली से होती है, इसलिए कृषि भूमि का उपयोग होना जरूरी है।
 

जागर हैं हमारी पहचान
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जागर गाथाएं हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। देवी-देवताओं के जागर हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और यही हमारी सांस्कृतिक पहचान भी हैं। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी जागर गाथाएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराती हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

प्रगति के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
मंच पर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने सत्य सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय और गंगे मैया की जय के जयकारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों को दी चॉकलेट
कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनका नाम भी पूछा।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…