देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: कनेक्टिविटी से कनेक्ट, डबल इंजन सरकार की वोटरों के हर पहलू से जुड़ने की कोशिश

Spread the love

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली वाया यूपी होते हुए देहरादून की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इस परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम के जरिए डबल इंजन सरकार ने वोटरों के हर पहलू से कनेक्ट करने की कोशिश की है।

इसमें संस्कृति, आस्था, प्रकृति से लेकर विकास की गति समेत वह हर पहलू शामिल रहा है, जो प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा है। साथ ही पार्टी ने आगामी दिनों में चुनाव के मद्देनजर भी लोगों में अपनी पैठ और मजबूत करने की कोशिश की है। 

प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछी। खास बात यह रही कि मंच पर सभी बड़े नेता मौजूद थे। मंच पर ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच संवाद हुआ।

एक योजना के जरिए तीन राज्यों से जुड़ाव

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तीन राज्यों को जोड़ रहा है। इस परियोजना और कार्यक्रम के जरिए यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली के लोगों से जुड़ाव किया।

लोक संस्कृति और भाषा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की संस्कृति वाली टोपी पहनी हुई थी, उन्होंने गढ़वाली, गोरखाली और कुमाऊंनी में संबोधित किया और भाषा के जरिए लोगों के दिलों को छुआ।

प्रकृति और पर्यावरण की बात

राज्य के लोगों का प्रकृति से गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के निर्माण के साथ ही प्रकृति के संरक्षण के प्रयास को भी संदेश दिया। उन्होंने प्रगति, प्रकृति और संस्कृति को एक माला में पिरोते हुए लोगों तक अपने भावों को पहुंचाया।

रोजगार से किया कनेक्ट

रोजगार एक अहम मुद्दा रहा है, पलायन का एक कारण रोजगार भी है। प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस वे के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात कही। उन्होंने पर्यटन बढ़ने से रोजगार बढ़ने की बात भी कही। साथ ही शीतकालीन पर्यटन, आदि कैलाश यात्रा में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का भी उल्लेख किया।

और पढ़े  देहरादून- अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पति के साथ चला रही थी बुटीक

आस्था की बात भी

देवभूमि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार राज्य में आलवेदर रोड से लेकर देहरादूृन-एक्सप्रेस वे को लेकर कार्य किया है, उससे श्रद्धालुओं को सुविधा बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मसूरी, ऋषिकेश और चारधाम के लिए भी प्रमुख मार्ग बनेगा।

 

राज्य में सड़क के जरिए विकास को गति देने की कोशिश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कनेडी की बात का जिक्र किया है, जिन्होंने कहा था अमेरिका समृद्ध है, क्योंकि वहां की सड़क बेहतर है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि यह आर्थिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास को गति देने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में सड़क से जुड़ी गतिमान और प्रस्तावित योजनाओं का उल्लेख कर कनेक्टिविटी को बेहतर करने के प्रयासों को बताया, इन योजनाओं के जरिए भाजपा ने राज्य में सड़क विकास का रोडमैप भी लोगों तक पहुंचाया।


Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  चमोली- बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love