देहरादून: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द होगी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

Spread the love

 

 

र्यवेक्षकों की रिपोर्ट का परीक्षण कर जल्द ही कांग्रेस हाईकमान प्रदेश के 28 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा करेगी। संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी जिलों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी सैलजा को सौंपी दी है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन व संगठन सृजन अभियान के प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सभी 28 पर्यवेक्षकों ने अपने जिलों में पार्टी के सभी जिला, ब्लाक व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जिलाध्यक्षों के बारे में फीडबैक लिया।
सारस्वत ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेरणा से हो रहे संगठन सृजन अभियान के बेहतर परिणाम आएंगे। संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले 2027 के चुनाव के लिए संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी हाईकमान पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा करेगी।

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड में तेजी से बढ़ता मोटापा- राज्य में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार, NFHS-6 की रिपोर्ट में खुलासा, 34.3% महिलाएं ग्रस्त मिले
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love