देहरादून- 5 दिन तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी कांग्रेस प्रभारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा

Spread the love

 

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लंबे समय बाद प्रदेश का पांच दिवसीय दौरा करेंगी। 8 से 12 अप्रैल तक अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगी।

कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी। इसी दिन रुद्रपुर, काशीपुर महानगर कांग्रेस व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। नौ अप्रैल को हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शाम को कोटद्वार में बैठक करेंगी।

10 अप्रैल को हरिद्वार में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रूड़की ग्रामीण व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लेंगी। सायंकालीन गंगा आरती के बाद देहरादून पहुंचेगी।

 

11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून व परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग व पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। 12 अप्रैल को एनएसयूआई की ओर से आयोजित जय भीम-जय हिंद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुमारी सेलजा के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगी। उनका यह दौरा निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

और पढ़े  सूचना न देने पर अधिकारी पर पांच हजार का जुर्माना, आवेदक को फीस लौटाने के भी दिए आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love