उत्तराखंड- मित्र पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर, CM धामी ने बताया गौरव का पल, डीजीपी को दी बधाई

 

उत्तराखंड की मित्र पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ को बधाई दी। डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की।

यह सम्मान एक कठोर और बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है जिसमें पुलिस बल के हर आयाम, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार का गहन परीक्षण किया जाता है।

साइबर अपराध नियंत्रण की कसौटी पर भी मित्र पुलिस को परखा गया है। राष्ट्रपति पुलिस कलर को निशान भी कहा जाता है। यह सम्मान एक बैज के रूप में पुलिस बल के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी वर्दी पर धारण करते हैं। बता दें कि यह सम्मान उन पुलिस बलों को दिया जाता है जो कम से कम 15 वर्ष पुराने हों।

और पढ़े  स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…