उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा। आयोग ने छह परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।








