देहरादून: सीडीएस अनिल चौहान की सास का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कोटद्वार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान की सास यशोदा देवी नेगी का निधन हो गया है। सास के निधन की सूचना पर सीडीएस बुधवार सुबह दिल्ली से कोटद्वार पहुंचे। यहां लालपुर स्थित अपनी ससुराल में उन्हाेंने सास यशोदा देवी के अंतिम दर्शन किए।

वे मुक्तिधाम में हुए अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इसके बाद वह कोटद्वार स्थित आर्मी कैंप में चले गए। बताया जा रहा है कि यहां वे सेना से जुडे़ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून- जामुनवाला हत्याकांड: तीन दिन इंतजार के बाद हुआ युवती का पोस्टमार्टम, नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी लाश
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…