देहरादून: खुद को बताया सीबीआई का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी

 

त्तराखंड जलनिगम से सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी।

 

पुलिस के अनुसार, 71 वर्षीय पीड़ित अजबपुर कलां में रहते हैं। उन्हें ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में फर्जी बैंक खाता खुला है जिसका उपयोग तस्करी के लिए हो रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उच्चतम न्यायालय का जाली वारंट दिखाया। ठगों ने उनके बैंक खातों की जमा राशि के सत्यापन के नाम पर झांसा दिया और भरोसा दिलाया कि जांच के बाद पूरी रकम लौटा दी जाएगी।

डरे सहमे बुजुर्ग ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपियों के बताए गए विभिन्न बैंक खातों से कुल 64,65,000 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद जब ठगों ने जमानत के नाम पर चार लाख रुपये अतिरिक्त मांगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि शनिवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…