देहरादून-  कैबिनेट में आएगा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए सीधे नौकरी का प्रस्ताव, लंबे समय से अटका

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को सीधे नौकरी का प्रस्ताव इस महीने 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउट ऑफ टर्न जॉब का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश में पिछले साल हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। सरकार की ओर से नई खेल नीति में पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरी की व्यवस्था की है।

इसके तहत राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जानी है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों के एक साल बाद भी पदक विजेताओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। हालांकि विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है। जो पिछले काफी समय से लटका है।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खेत में ड्रेस मिलने से मची खलबली, पुलिस तलाश में 
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love