देहरादून ब्रेकिंग-पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान”लोगों ने बाटी मिठाई “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी बधाई

Spread the love

देहरादून ब्रेकिंग-पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान”लोगों ने बाटी मिठाई “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी बधाई

हिमालय दिवस के पावन अवसर पर स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं समृद्ध हिमालय की दिशा में आपके अनुकरणीय प्रयासों को देखते हुए उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा कालाढूंगी निवासी एंव पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज पाठक को उत्तराखंड गौरव के सम्मान से सम्मानित किया।
बताते चले कि आज सुबह 11 बजे सेवा निकेतन, अलकनंदा एंक्लेव देहरादून में उत्तरांचल उत्थान परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जयमल सिंह नेगी एवं डा. कला चन्द सैन ,निदेशक वाडिया हिमालयन भू- विज्ञान संस्थान देहरादून, एवं श्री रामप्रकाश पेन्युली जी द्वारा यह उत्तराखण्ड गौरव सम्मान श्री मनोज पाठक को प्रदान किया गया।
वही आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री जयमल् सिंह नेगी जी ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा जिस तरह से सेवा कार्यों को चाहे शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा शिविरों , रक्तदान शिविरों, स्वावलंबन, रोज़गार, आत्मनिर्भर भारत को धरातल पर उतारने हेतु जिस लगन एवं मेहनत से कार्य किए वह अनुकरणीय एवं सराहनीय हैं।
श्री मनोज पाठक जी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान मिलने पर लोकमणी सेवा दीप निकेतन हल्द्वानी, दोहनिया कोटाबाग, लाइब्रेरी तथा मुखानी में महिलाओं के समृद्धि एवं अन्य सहायता समूहों के ग्रुपों और इक्पर्णिका लाइब्रेरी के बच्चों ने खुसी का इज़हार करते हुए परस्पर मिठाई बाँटी।
इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा डोइवला विधायक बृजभूषण गैरोला जी ने भी मनोज पाठक के किए हुए सामाजिक कार्यों पर सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *