उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने विकासनगर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने जौनसार बावर में जनजाति क्षेत्र के लोगों के हक हकूक पर कुठाराघात का आरोप लगाया।
पत्रकारवार्ता में बॉबी पंवार ने कहा कि क्षेत्र के जंगल और जमीन नियम के विरुद्ध बिना सहमति के कब्जा किया जा रहा है। बिना अनुमति के अवैध खनन भी हो रहा है। अपनी भूमि पर पेड़ों पर मालिक का अधिकार है।








