लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक आशा नौटियाल व डॉ.स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया है। वहीं, मनवीर चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया है। रुचि चौहान भट्ट नई महिला मोर्चा अध्यक्ष होंगी। 42 पदाधिकारियों में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, छह मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।












