देहरादून- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगले विधानसभा चुनाव में धामी ही होंगे चेहरा

प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। एक मीडिया इंटरव्यू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी का मुख्य चेहरा बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए नवीन ने कहा कि हर राज्य सरकार के सामने समय-समय पर भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियां आती हैं। हालांकि, उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा चुनौतियों से पीछे हटने वाली पार्टी नहीं है। उत्तराखंड में हमारा आधार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड है। हम सुशासन और जन-सुधार के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं।

 

साक्षात्कार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आगामी चुनावों में उत्तराखंड-यूपी में चेहरा धामी-योगी ही होंगे तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सरकार उन्हीं के नेतृत्व में चल रही है तो निश्चित रूप से वो ही चेहरा होंगे। इसलिए नेतृत्व को लेकर किसी भी प्रकार के संशय की गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुरक्षा और संस्कृति के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

और पढ़े  साइबर ठगी: मोबाइल हैक करने के 5 दिन बाद निकाले 2.56 लाख, मामला दर्ज
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…