देहरादून: स्कूल संचालक के घर दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने की लूट, गहने और नकदी लेकर हुए फरार

Spread the love

देहरादून: स्कूल संचालक के घर दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने की लूट, गहने और नकदी लेकर हुए फरार

देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

घटना दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे। करीब 12 बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

शोर सुनकर भागे बदमाश-
दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़े  हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *