जौलीग्रांट: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जुड़ेगा देहरादून एयरपोर्ट..

 

देहरादून एयरपोर्ट जल्द ही एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट  से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। वहीं देहरादून एयरपोर्ट से पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस देश के तीन बड़े शहरों में अपनी उड़ानें संचालित करने जा रही है।

देहरादून एयरपोर्ट पर अक्तूबर आखिर में विंटर शेड्यूल लागू किया जाता है। इसी विंटर सीजन के लिए विमानन कंपनियों ने फ्लाइट संचालित करने के लिए एएआई को आवेदन किया है। जिसमें विमानन कंपनी इंडिगो विंटर सीजन में पहली बार जेवर एयरपोर्ट के लिए 180 सीटर से अपनी उड़ान शुरू करेगी। वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन में पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से 180 सीटर विमान से अपनी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी की कुल तीन उड़ानें देहरादून से बंगलूरू, अहमदाबाद और नवी मुंबई की होंगी।

 

अभी इन उड़ानों को डीजीसीए से मंजूरी मिलना बाकी है। डीजीसीए की मंजूरी के बाद कंपनी अपने स्टॉफ और टिकटों की बिक्री भी शुरू करेगी। देहरादून एयरपोर्ट पर बंगलूरू और अहमदाबाद की पहले से ही दूसरी कंपनियों की उड़ानें हैं। लेकिन जेवर एयरपोर्ट और नवी मुंबई के लिए पहली बार उड़ानें शुरू होंगी। जिसके बाद विंटर सीजन में दून एयरपोर्ट देश के और दो बड़े शहरों से जुड़ जाएगा।

दोनों एयरपोर्ट बने हैं नए

नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और मुंबई में नवी मुंबई एयरपोर्ट नए बनाए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट से 29 सितंबर और नवी मुंबई से 30 सितंबर को उड़ानें शुरू की जानी प्रस्तावित हैं। दोनों एयरपोर्ट से पहले घरेलू और बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी। तब दून एयरपोर्ट भी इन दोनों शहरों से फ्लाइटों से जुड़ जाएगा। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट और नवी मुंबई से मुंबई एयरपोर्ट का कुछ बोझ कम होने की संभावनाएं हैं। संवाद

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, 19 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी डोली

वर्तमान में चार कंपनी संचालित कर रहीं उड़ानें

दून एयरपोर्ट पर वर्तमान में इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और एलाइंस एयर प्रतिदिन अपनी 12 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस पांचवीं कपंनी होगी जो देहरादून से अपनी उड़ान संचालित करेगी। इससे फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ेगी।

 

इंडिगो कपंनी जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बार फ्लाइट संचालित करेगा। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार देहरादून से बंगलूरू, अहमदाबाद और नवी मुंबई को उड़ान शुरू करेगी। जेवर और नवी मुंबई पहली बार देहरादून से जुड़ेंगे। कंपनियों ने विंटर सीजन के लिए एएआई को आवेदन भेजा है। जिसे मंजूरी मिलने के बाद उड़ान शुरू की जाएंगी। – प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…