देहरादून- शर्मनाक… दून अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, हिरासत में आरोपी

Spread the love

 

दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) विभाग के काउंसलर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि वह पहले महिला को काउंसलिंग कक्ष में ले गया और वहां कथित जांच के बाद महिला को बेसमेंट में लाया। यहां उसने महिला से कपड़े उतारने के लिए कहा। अपने साथ गलत होता देख महिला चिल्लाई तो लोग इकट्ठा हो गए।

 

शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी कर्मचारी को अस्पताल प्रबंधन ने भी हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासी एक महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 14 दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों से परामर्श और दवाएं लेकर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को वह फिर फॉलोअप के लिए आई। महिला जब एसटीआई परामर्शदाता के पास दवाई लेने के लिए पहुंची तो उसने कहा कि निजी अंग में संक्रमण की जांच करनी पड़ेगी।

 

महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी
पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बिजली भी चली गई थी। उसने अंधेरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपी कर्मचारी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक छेड़खानी की। इसके बाद उसने सही से जांचने के लिए दूसरी जगह चलने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को अपने पीछे आने के लिए कहा। आरोप है कि वह महिला को बेसमेंट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आरोपी उसे कहां लेकर जा रहा है।

और पढ़े  चमोली: पंच केदार में एक कल्पेश्वर मंदिर के पीछे हुआ भारी भूस्खलन, परिसर, स्टोर और पुजारी कक्ष मलबे में दबे

वह बेसमेंट में पहुंची तो वहां पर चारों तरफ अंधेरा था। वह उसे एक कोने की तरफ ले गया। वह क्षेत्र चारों तरफ से प्लाई से ढका हुआ था। उसने वहां ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जब महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला ने फोन कर अपने पति को भी मौके पर बुला लिया।

 

मामले की जांच महिला सेल को सौंपी गई है। इस तरह के मामले बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love