देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

Spread the love

 

 

हसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसे लालच देकर दुकान के भीतर बुलाया।

इसके बाद बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने शोर मचाने पर आरोपी माैके से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी घर आकर मां को दी तो कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नामी बिल्डर के कार्यालय पर जीएसटी का छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून- विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को मारी टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveपछवादून क्षेत्र में रविवार रात को धर्मावाला चौक पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक को सरेराह बुरी तरह से पीट दिया। एक आरोपी ने अपनी कार…


    Spread the love