देहरादून: उत्तराखंड कैडर के 3 IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा

Spread the love

त्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया गया। इसके बाद तीनों अधिकारियों को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया।

 

आदेश के मुताबिक 2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है।

2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने इनके नाम केंद्र को भेजे थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दून में आज से कथा सुनाएंगे देवकीनंदन ठाकुर महाराज,  दो अप्रैल को झांकी के साथ होगा समापन
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love