दीप्ति शर्मा- दीप्ति ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति के टी20 में अब 133 मैचों में 152 विकेट हो गए हैं।

 

निलाक्षिका बनीं दीप्ति का 152वां शिकार
दीप्ति ने पांचवें टी20 मैच में सिर्फ एक ही विकेट लिया, लेकिन ये एक विकेट उन्हें उपलब्धि हासिल कराने के लिए काफी था। दीप्ति ने निलाक्षिका सिल्वा को आउट किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका 152वां शिकार बनीं। दीप्ति इसके साथ ही महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति ने पांचवें टी20 में चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।

 

150 विकेट T20I विकेट लेने वाली पहली भारतीय हैं दीप्ति
दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली थी। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल कुल दूसरे खिलाड़ी बन गई थीं। दीप्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति ने अपना शानदार प्रदर्शन पूरे सीरीज में जारी रखा और साल का अंत इतिहास रचते हुए किया।

भारत ने तीसरी बार टी20 द्विपक्षीय सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप
मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां टी20 मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया। भारत ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की और श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घर में 5-0 से जीत दर्ज की है। वहीं, भारत ने टी20 में तीसरी बार सीरीज 5-0 के अंतर से जीती है। भारतीय टीम इससे पहले वेस्टइंडीज को 2019 में और बांग्लादेश को 2024 में इस अंतर से क्लीन स्वीप कर चुकी है।
और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
  • Related Posts

    भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान…

    2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

    एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए…