दीपक रावत: कुमाऊंआयुक्त ने किया जमरानी बांध के निर्माण स्थल का निरीक्षण

Spread the love

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को निमार्णाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने गतिमान कार्यों के समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जमरानी बांध परियोजना पूर्ण होने से क्षेत्र मे सिंचाई के साथ ही पेयजल की समस्या से होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा गर्मी के सीजन में हल्द्वानी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जो पेयजल की कमी है जमरानी बांध परियोजना बनने से पेयजल पूर्ण रूप से मिलेगा। वहीं सिचाई के लिए हल्द्वानी के आसपास क्षेत्रों के साथ ही गुलरभोज बौर बांध के साथ ही उत्तरप्रदेश के बरेली तक पानी उपलब्ध होगा।

आयुक्त रावत ने कहा कि 37 सौ करोड की लागत से बनने वाले जमरानी बांध परियोजना वर्ष 2029 में पूर्ण होगी। जमरानी बांध परियोजना की ऊंचाई लगभग 150 मीटर होगी और लंबाई 10 किलोमीटर तक होगी। उन्होंने कहा वर्तमान मे 600 मीटर की दो टनल का कार्य गतिमान है जिसके द्वारा पानी का डाइवर्जन किया जा रहा है, जिसका कार्य लगभग 16 माह पश्चात पूर्ण होगा। डाइवर्जन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात बांध का निर्माण होगा।

आयुक्त ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश है कि बांध परियोजना की नियमित मानिटरिंग होनी चाहिए। विभागों मे तालमेल में कोई कमी ना हो और प्रोजेक्ट कार्य समयानुसार पूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जमरानी बांध परियोजना मे टैस्टिंग लैब एवं निर्माणाधीन जमरानी बांध कॉलोनी का भी निरीक्षण किया।

इसके पश्चात आयुक्त ने जमरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वाय संजय कुमार बिना छुट्टी की स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर आयुक्त ने स्पष्टीकरण के साथ ही महानिदेशक चिकित्सा से जाचं के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा पीएचसी सेंटर में शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उप महाप्रबंधक जमरानी बीबी पांडे, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, राजस्व, सिचाई, लोनिवि,जलसंस्थान विद्युत, वन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love