लालकुआँ- पदयात्रा पर भाजपा काग्रेंस आमने सामने।

 

लालकुआँ में काग्रेंस पार्टी द्वारा निकाली जा रही अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से बिन्दुखत्ता में स्वीकृत मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा पर राजनीति शुरू हो गई है एक ओर जहां काग्रेंस पर भाजपा सरकार पर शहीदों की आनदेखी का आरोप लगा रही है तो वही दूसरी ओर भाजपा ने भी काग्रेंस पर शहीदों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
इधर भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन ने कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पदयात्रा के सहारे अपनी खोई हुई जमीन ढूढने निकली है उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी है उन्होंने कहा कि ऐ जनता है जो सब जानती है।
इधर कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से बिन्दुखत्ता में स्वीकृत मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू करने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। जो शहीदों के अपमान ही नहीं भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा शहीदों के नाम पर राजनीति की है लेकिन शहीदों के आज कुछ नहीं किया उन्होंने कहा कि जनता इसका हिसाब आने वाले चुनाव में देगी।

और पढ़े  ऋषिकेश: फकोट के पास सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…