दशकों पुराना ‘अटूट बंधन’ एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

गाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग चार बजे हरपाल पुत्र खचेडू निवासी रावली कला, थाना मुरादनगर ने रावली चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।

पुलिस को घटनास्थल पर पता चला कि आरोपी हरपाल, जो मूल रूप से मोरटा कब्रिस्तान के पास का रहने वाला है और वर्तमान में रावली में अपनी बेटी के घर पर अपनी पत्नी उर्मिला के साथ था रह रहा था। घर पर उनकी बेटी कंचन के लड़के कुणाल और अजय भी मौजूद थे। कुणाल के मम्मी-पापा मेरठ गए हुए थे।

मृतका उर्मिला के नाती कुणाल ने पुलिस को बताया कि उसके नाना हरपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नाना और नानी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना की रात, जब सभी लोग सो रहे थे, तब हरपाल और उर्मिला बाहर सो रहे थे। इसी दौरान यह खौफनाक वारदात हुई।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चारपाई पर लेटी उर्मिला के सिर पर कान के पास कुल्हाड़ी से कई गहरे घाव थे। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उर्मिला का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ही उर्मिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी हरपाल से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मानसिक स्थिति खराब होने और आपसी कलह के दावों की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…