नैनीताल- महिला मित्र के साथ घूमने पहुंचे युवक की मौत,दवा की ओवरडोज से मौत

Spread the love

 

 कोटद्वार से नैनीताल घूमने पहुंचे युवक की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी 21 वर्षीय महिला मित्र के साथ ठहरा था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रथमदृष्टया दवा की ओवरडोज लेने से मौत होने की आशंका है।

शनिवार देर शाम सतपुली, कोटद्वार निवासी सुमित सिंह (20) अपनी महिला मित्र के साथ घूमने नैनीताल पहुंचा था। यहां पहुंचकर दोनों ने रात तल्लीताल नेशनल होटल में कमरा ले लिया। युवक का कहना है कि देर रात सुमित की तबीयत बिगड़ी तो उसने उसको संभालने की कोशिश की। जब उसकी धड़कन कम हुई तो उसने सीपीआर और ऑक्सीजन देने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद उसने होटल कर्मियों को सूचित किया। होटल कर्मियों की मदद से तड़के पौने चार बजे युवती अपने दोस्त सुमित को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। डॉ. सुनील ने बताया कि युवक ब्रॉड डेड अस्पताल पहुंचा था। युवक की नाख से खून निकल रहा था। प्रथमदृष्टया दवा की ओवरडोज लेने से मौत होने आशंका है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल पाएगा। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त थे। जानकारी में ही दोनों घूमने के लिए नैनीताल आए थे। कोतवाल ने बताया कि हेम पंत ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love