KK Death K.k – ‘बचाई जा सकती थी केके की जान’ डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, हर कोई हकीकत जान हो रहा है हैरान।।

Spread the love

अचानक हुई केके की मौत से पूरे देश को सदमा लगा है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर का निधन मंगलवार (31 मई) रात दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तब वह कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, अब डॉक्टरों ने केके को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि केके की जान बचाई जा सकती थी। डॉक्टरों ने जान बचाने का तरीका भी बताया। 

बड़ा खुलासा
बता दें कि केके के निधन के बाद डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि गायक के दिल में कई जगह ब्लॉकेज थी। इसके बावजूद उन्हें बचाया जा सकता था। डॉक्टरों का कहना है कि अगर केके को सही समय पर सीपीआर दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। केके का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि केके की बाईं वाली मुख्य धमनी में काफी ज्यादा ब्लॉकेज थी। वहीं, अन्य धमनियों और उप-धमनियों में भी थोड़ी-थोड़ी रुकावट थी। लाइव शो के दौरान काफी ज्यादा एक्साइटमेंट की वजह से खून का प्रवाह रुक गया, जिसके चलते केके कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो गए और उनका निधन हो गया। 

मंच पर ही बिगड़ने लगी थी केके की तबीयत

सोशल मीडिया पर केके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें निधन से ठीक पहले उनकी बिगड़ी हालत नजर आई है। ऐसे ही एक वीडियो में केके हजारों फैन्स से घिरे नजर आए, जिसमें उनकी टीम उन्हें कॉन्सर्ट वेन्यू से बाहर निकालने की कोशिश करती दिखी। उस दौरान केके बेहद थके हुए नजर आए। वहीं, दूसरे वीडियो में केके अपनी टीम से बातचीत करते दिखे। उस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी होने की जानकारी दी थी। 

और पढ़े  तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *