ऋषिकेश- यूसुफ बीच पर तैरता मिला दिल्ली के युवक का शव, गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के यूसुफ बीच पर बुधवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक शव तैरता मिला। शव शिवपुरी एडी के पास बहकर आया था। मृतक की शिनाख्त गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली निवासी राहुल चौहान पुत्र सुभाष चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। थाना मुनि की रेती पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बताया कि नदी में तेज बहाव और धुंधले पानी के कारण सर्च में दिक्कत आ रही है। फिर भी टीम मुनि की रेती से लक्ष्मणझूला तक बोट, रेस्क्यू राफ्ट और गोताखोरों के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

 

अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी में सेल्फी या नहाने के दौरान गहरे पानी, तेज बहाव और रैपिड्स वाले हिस्सों में न जाएं। शराब पीकर नदी में उतरना जानलेवा साबित हो रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…