ऊधम सिंह नगर: दुष्कर्म के बाद किशोरी की धारदार हथियार से हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

Spread the love

सपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद किशोरी की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि जेल में बंद किशोरी के पिता को जेल से इसी वक्त यहां बुलाया जाए। उन्होंने इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने भी नहीं दिया। देर रात एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह एवं विधायक आदेश सिंह चौहान के समझाने के बाद लोग अस्पताल में शांत हुए।
लगभग तीन घंटे की गहमागहमी के बाद तय हुआ कि प्रथम दृष्टया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर रात पुलिस ने शव को अपनी सुरक्षा में काशीपुर के मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोबारा हंगामा शुरू कर दिया।

ग्राम अमियावाला निवासी एक किशोरी तालबपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह अपने परिवार में सबसे बड़ी किशोरी थी। मंगलवार को वह दोपहर लगभग दो बजे घर से बाहर गांव में गई थी। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी माता उसे तलाश करने के लिए निकल पड़ी। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर किशोरी खून से लथपथ हालत में गन्ने के खेत में पड़ी दिखाई दी। यह देखकर माता के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डाॅ. आशु सिंघल ने उसे मृत घोषित कर दिया। इएमओ ने बताया कि किशोरी के पेट के बाएं हिस्से पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था और दाएं हिस्से पर निशान हैं। इससे उसकी अंतड़िया साफ दिखाई दे रही थी। उसके बाएं हाथ पर टूटा हुआ था। कपड़े खून से लथपथ थे। प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक खून बह रहा था। इससे प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की तस्वीर साफ होगी।

 

और पढ़े  Rainfall: उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान औसत से कम हुई बारिश, कई जिलों में भारी कमी

कोट-घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि किशोरी के पिता को जेल से बुलाया जाए। इसके लिए कानून के तहत न्यायालय से पेरोल की डिमांड की जाएगी। देर रात शव को काशीपुर के मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिया गया। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। – अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love