बाथरूम में मिले पति-पत्नी के शव, गीजर से गैस रिसाव के कारण मौत की आशंका

Spread the love

 

 

पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुकुलपुरम में मकान के बाथरूम में रविवार रात पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की गहन जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना रविवार देर रात सामने आई। मोहल्ला गुरुकुलपुर में हरजिंदर सिंह (42 वर्ष) अपनी पत्नी रेनू सक्सेना (40 वर्ष) के साथ किराये के मकान में रहते थे। हरजिंदर डीआरडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार रात हरजिंदर और उनकी पत्नी रेनू बाथरूम में मृत पाए गए। बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद थी। पुलिस के अनुसार, हरजिंदर पूरे कपड़े और जूते पहने हुए थे, जबकि उनकी पत्नी नग्न अवस्था में थीं। बाथरूम के भीतर गीजर और गैस सिलेंडर लगे हुए थे।

 

बताया गया कि शाम के समय छत पर कपड़े पड़े देख पड़ोस की एक महिला ने पहले रेनू को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हरजिंदर के नंबर पर भी कॉल कराया गया, पर फोन नहीं उठा। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। 

महिला के हाथ में था फ्रैक्चर
पुलिस का कहना है कि महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर था, जिस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पति उन्हें नहला रहा था और इसी दौरान गैस रिसाव से दोनों का दम घुट गया। दोनों की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी।

और पढ़े  दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का…


    Spread the love

    यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए भाजपा ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी सहमति बताई जा रही…


    Spread the love