दालमंडी ध्वस्तीकरण- कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन

Spread the love

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण का अभियान जारी है। मंगलवार को बुलडोजर की मदद से 14 नए भवन ध्वस्त किए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जो 21 भवन ध्वस्त किए गए थे, उनका मलबा हटाने का काम भी जारी रहा। साथ ही नए भवन ध्वस्त किए गए तो इसका विरोध हुआ। महिलाओं ने हंगामा किया। किसी ने दो महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुना रही हैं।

 

Dal Mandi demolition 15 photos of 14 new buildings bulldozed amid tight security in Varanasi

 

कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है। सोमवार को जो 21 भवन ध्वस्त किए गए थे, उनका मलबा हटाने का काम भी जारी रहा। साथ ही नए भवन भी ध्वस्त किए गए। इसका विरोध हुआ। महिलाओं ने हंगामा किया। किसी ने दो महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुना रही हैं।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गली में लोगों की आवाजाही रोक लगा दी ताकि मकानों के ध्वस्तीकरण से कहीं कोई घायल न हो जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गई। वहीं, ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आगजनी और हंगामा करने वाले दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी तरफ, हंगामा करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार फारुख से मंगलवार को पूछताछ की गई। आगजनी करने वाले की तलाश की जा रही है। दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर अजमत, फारूक खान सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

और पढ़े  ईरान में हो रहे हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

181 मकान टूटेंगे, 191 करोड़ का मुआवजा

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण योजना में 50 से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके हैं। इसमें 21 जर्जर घोषित थे और मकान ध्वस्त होने के साथ ही 101 हिस्सेदारों में 24 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है। चौड़ीकरण में कुल 181 मकानों को तोड़ा जाना है और 191 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। अब तक 50 से अधिक लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर, श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveरामनगरी में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए करीब पांच…


    Spread the love

    UP- शंकराचार्य ने मां गंगा का पूजन कर किया गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, आज लखनऊ के लिए कूच

    Spread the love

    Spread the loveज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को काशी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद की शुरुआत कर दी। उन्होंने साधु-संतों के साथ केदारघाट पर मां गंगा…


    Spread the love