Cyber Attack in India : भारत की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों पर शक

Spread the love

भारत में मंगलवार को बड़ा सायबर हमला हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट शामिल हैं। इनमें से तीन सरकारी हैं। मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है। निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स हैक करने के बाद राज्य की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। हैक की गई वेबसाइट की संख्या 500 से ज्यादा है।

एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह हमला बोला। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है। मामले में दो देशों मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में हमें अभी जानकारी नहीं मिली है।

ठाणे पुलिस के डीसीपी सायबर सेल सुनील लोखंडे ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक की गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया है। मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य की सायबर सेल को सरकारी वेबसाइट्स व अन्य के हैक होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस की वेबसाइट के हैक होने की भी जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  स्वास्थ्य की अनदेखी- एक बार साल में जरूर कराएं ये 10 हेल्थ टेस्ट, जानें स्थिति...

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *