Crowd-Of-Tourists:- नैनीताल में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, वाहन रोकने को लेकर हुआ हंगामा |

Crowd-Of-Tourists:- नैनीताल में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, वाहन रोकने को लेकर हुआ हंगामा |

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे।

उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।

बता दें कि नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। नैनीताल में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को नैनीताल के सभी पार्किंग स्थल फुल होने का हवाला देते हुए कोतवाल हरपाल सिंह टीम के साथ माल रोड इंडिया होटल के पास पहुंचे। यहां से उन्होंने वाहनों को वापस रूसी बाईपास भेजा और नारायण नगर से आने के लिए कहा।

वहनों को रोकने की भनक होटल एसोसिएशन के साथ ही अन्य कारोबारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कारोबारियों ने इसका विरोध शुरू किया। जब पुलिस प्रशासन ने पर्यटन कारोबारी की नहीं सुनी तो पर्यटन कारोबारी सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को कारोबारियों के सामने झुकना पड़ा। साथ ही शहर में वाहनों को प्रवेश दिया गया।

और पढ़े  रुद्रपुर: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

नैनीताल पहुंचे सैलानियों का कहना है कि उन्होंने तल्लीताल चुंगी पर टोल टैक्स दिया। साथ ही कुछ ही दूरी पर उन्हें पुलिस की ओर से रोका गया और वापस जाने को कहा जा रहा है। जबकि मल्लीताल के कई होटलों में उनकी बुकिंग है।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि बेवजह सैलानियों को परेशान किया जा रहा है। बीते दिनों तल्लीताल में बेरियर लगाकर सैलानियों के वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। अब माल रोड से सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है। अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं रुकी तो इसका विरोध किया जाएगा।

कोतवाल हरपाल सिंह ने कहा शहर की पार्किंग पैक है। वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ने के चलते सैलानियों को नारायण नगर को भेजा गया। स्थिति सामान्य होने यातायात पूर्व की तहत सुचारू कर दिया गया है।

  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान

    नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक मेडिकल संचालक ने एक व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। स्थानीय मेडिकल संचालक कैलाश सती ने बताया की एक व्यक्ति उनकी दुकान के…

    यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु

    यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अंतिम दौर में सुधार कार्य चल रहे हैं लेकिन राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग अब भी चिंता…