NRI:गुप्ता ब्रदर्स- बड़ा रसूख रखने वाले गुप्ता बंधुओं को साये की तरह साथ चलने वाली पुलिस ही हाथ पकड़कर ले गई कोर्ट

NRI:गुप्ता ब्रदर्स- बड़ा रसूख रखने वाले गुप्ता बंधुओं को साये की तरह साथ चलने वाली पुलिस ही हाथ पकड़कर ले गई कोर्ट

उत्तराखंड में कभी गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख था। उन्हें राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन सत्ता में उनका रसूख था। सुरक्षा का खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। समय का चक्र घूमा तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह गुप्ता बंधुओं के साथ चलती थी वहीं पुलिस अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता का हाथ पकड़कर कोर्ट में लेकर पहुंची।

नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। चर्चित उद्योगपति और दक्षिण अफ्रीका की सियासत में कभी भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इनके कारण दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहने लगे।

गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता का देहरादून से खासा नाता रहा है। 2017 में उत्तराखंड सरकार ने इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। उस समय जब गुप्ता बंधु देहरादून आते थे तो उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती थी। इससे पहले की कांग्रेस सरकार में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। लेकिन वही पुलिस शनिवार को कड़ी सुरक्षा में रहने वाले गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता को आरोपी बनाकर हाथ पकड़कर कोर्ट लेकर पहुंची।

और पढ़े  हरिद्वार- देवी-देवताओं का रूप धर नृत्य करने पर प्रतिबंध, अखाड़ा परिषद बोला- सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    CM धामी का पीएम को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,’राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक भावपूर्ण पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि श्रीमद्भगवद्गीता का उद्घोष है कि कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन-अर्थात् फल की आसक्ति से…

    ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR

    एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स…