ऋषिकेश: जज के बेटे ने पुलिस को दिखाया रौब, पुलिस ने फिर ऐसे सिखाया सबक

ऋषिकेश: जज के बेटे ने पुलिस को दिखाया रौब, पुलिस ने फिर ऐसे सिखाया सबक

ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती पुलिस ने यूपी नंबर प्लेट की मजिस्ट्रेट लिखी एक कार को सीज कर दिया। कार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के एक जज की बताई जा रही है। कार में जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

मंगलवार दोपहर भद्रकाली के समीप कार में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकालकर शोर मचा रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। जब भद्रकाली चौकी पुलिस ने युवकों को रोका तो कार में सवार युवक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ यूपी ने स्वयं को जज का बेटा बताते हुए पुलिस पर रौब दिखाने का प्रयास किया।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक के रितेश शाह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में वाहन को सीज कर दिया गया है।

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…