Crime: लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी, बाप-बेटे के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा

Spread the love

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 2 जनवरी को हुई एक खौफनाक घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दबंगों के एक गिरोह ने एक बाप-बेटे को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि युवक को नंगा कर सड़क पर घसीटते हुए भी पीटा। हैरत की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दबंग युवक को घसीटते रहे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। इस बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हैवानियत साफ दिखाई दे रही है।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के घर में जिम खोला हुआ है, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव ने पीड़ित के बेटे को पीटा, फिर उसे घसीटकर सड़क पर ले आए और नंगा कर जूतों से मारा। इस दौरान उसके दांत भी तोड़ दिए गए और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। उसके पिता को भी जिम में नंगा कर पीटा गया। बदमाशों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी रही और किसी ने भी पीड़ित बाप-बेटे को बचाने की जहमत नहीं उठाई। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पीड़ित को उसकी पैंट लाकर देता दिख रहा है। पुलिस के सामने भी बदमाशों का यह दुस्साहस चिंताजनक है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस की निष्क्रियता और घटना के समय उनकी मौजूदगी को लेकर लोगों में भारी रोष है। इस घटना ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

और पढ़े  चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया, डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love