Covid – 19 : अलर्ट रहे – भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, सरकार चिंतित सारे राज्यों को चिट्ठी लिखी दी ये हिदायत.

Spread the love

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है। पत्र में कहा गया है कि राज्यों को महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे, जैसाकि हम अब तक करते आए हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार ने डराया
इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर से डराने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। राज्य में संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई में बीते 24 घंट में कोरोना के 1702 नए केस सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना के 600 से ज्यादा केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 537 मरीज कोरोना से ठीक हुए और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

चौथी लहर की संभावना फिलहाल नहीं
भारत में बढ़ते मामलों के बीच शीर्ष विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि भारत जब तक एक नए कोरोना वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक चौथी लहर की संभावना को सही नहीं माना जा सकता। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि भारत में चौथी लहर की संभावना नहीं है, जब तक कि एक नया कोरोना संस्करण रिपोर्ट नहीं किया जाता और इसमें पिछले वैरिएंट से अलग विशेषताएं हों।

देश में बीते दिन आए सात हजार से ज्यादा केस
देश में पिछले 24 घंटों कोरोना के 7240 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    Spread the love

    Spread the loveउद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में…


    Spread the love

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *