देश में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक राहत की खबर है जहां कि बीते चार दिनों में संक्रमण दर में 50 फीसदी तक की कमी आई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12527 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन सब के बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 38 हजार 18 ( 2,38,018) नए मामले आए और 310 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,57,421 लोग स्वस्थ भी हो गए।







