Covid-19 – देश में फिर डराने लगा कोरोना, 4 माह के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे कोरोना के नए केस||

Spread the love

मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 1,242 नए केस सामने आए. यह संख्या पिछले 4 माह के सर्वोच्च स्तर पर है. मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 7.24 प्रतिशत है. वहीं कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5974 है. आज कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. वहीं 17,145 कोरोना टेस्टिंग भी हुई है. बता दें कि इससे पहले इससे ज्यादा मामले 28 जनवरी को दर्ज किए गए थे. 28 जनवरी को 1312 केस सामने आए थे.
वहीं B.A.5 वैरिएंट का एक मामला भी दर्ज किया गया है.

मुंबई में छह जून को कोरोना के 676 मामले सामने आए थे. वहीं पॉजिटिविटी रेच 9.80% था. साथ ही एक्टिव केस 5,238 था. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 198 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,11,313 हो गई.

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है. ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है.


Spread the love
  • Related Posts

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    कोरोना: भारत बढ़ रहे कोरोना के मामले,अब तक मिले 1009 केस, यहाँ मिले सबसे अधिक मरीज

    Spread the love

    Spread the loveदेश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *