Covid – 19 Alert : भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की अहम बैठक, राज्यों को दी ये हिदायत

Spread the love

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्यों से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, बुजुर्गों के लिए प्रीकॉशन डोज यानी एहतियाती खुराक और जीनोम अनुक्रमण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने हर घर दस्तक 2.0 अभियान के तहत टीकाकरण की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रियों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कुछ जिलों और राज्यों में बढ़ी हुई सकारात्मकता दर और कोरोना जांच में कमी पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताई। मंडाविया ने कहा कि जांच बढ़ाने और समय से टेस्ट से मामलों की शीघ्र पहचान हो सकेगी और समुदाय में संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोरोना उपयुक्त व्यवहार के पालन की पांच-स्तरीय रणनीति को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा जारी रखने की जरूरत है। इसके साथ ही राज्य हालात पर नजर बनाए रखें।


Spread the love
और पढ़े  जेनेरिक इंजेक्शन- सस्ता होगा डायबिटीज और मोटापे का इलाज..
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में PM मोदी बोले- होर्मुज में तनाव चिंताजनक

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री आज पश्चिम एशिया संकट को लेकर राज्यसभा में जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी…


    Spread the love

    दिल्ली में CM रेखा का पहला बजट- पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *