Covid – 19 Alert : भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की अहम बैठक, राज्यों को दी ये हिदायत

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्यों से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, बुजुर्गों के लिए प्रीकॉशन डोज यानी एहतियाती खुराक और जीनोम अनुक्रमण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने हर घर दस्तक 2.0 अभियान के तहत टीकाकरण की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रियों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कुछ जिलों और राज्यों में बढ़ी हुई सकारात्मकता दर और कोरोना जांच में कमी पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताई। मंडाविया ने कहा कि जांच बढ़ाने और समय से टेस्ट से मामलों की शीघ्र पहचान हो सकेगी और समुदाय में संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोरोना उपयुक्त व्यवहार के पालन की पांच-स्तरीय रणनीति को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा जारी रखने की जरूरत है। इसके साथ ही राज्य हालात पर नजर बनाए रखें।

और पढ़े  रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे
  • Related Posts

    विपक्ष के मार्च पर BJP का पलटवार, कहा- इंडिया ब्लॉक की महारैली फ्लॉप रही,40% जगह खाली थी

    दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने…

    रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी…