अभिनेता राजपाल पर आज कोर्ट का फैसला,कोर्ट ने सुनवाई 16 फ़रवरी तक टाली

Spread the love

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।अगली सुनवाई: मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। तब तक अभिनेता को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा
राजपाल यादव अपनी “प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल” रहे हैं। वह जेल में इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने वादों का सम्मान नहीं किया।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव
ने नौ करोड़ की देनदारी को
लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था ।तब से तिहाड़
में है । आज उनकी अदालत में
पेशी थी । अदालत ने सुनवाई 16 फ़रवरी तक टाल दी। इससे अभिनेता के परिजनों व चाहने वालों को मायूसी का सामना करना पड़ा। सभी आज उनकी रिहाई की उम्मीद लगाए थे।
इधर अभिनेता के तिहाड़ जाने करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्होंने पैसों की कमी की बात कही थी. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें आर्थिक मदद मिलने के दावे किए गए ।लेकिन
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने इन दावों पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अब तक परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है. जबकि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स द्वारा मदद करने की बात
की गई। ज़िले में मीडिया से
श्रीपाल ने कहा, “बहुत से लोग राजपाल की मदद की बात कर रहे हैं. अगर किसी ने पैसा दिया है, तो बताएं कि किसे दिया? राजपाल का अकाउंट संभालने वाले व्यक्ति के पास अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है. क्या यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए हो रहा है उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर वाकई कोई मदद करता है, तो परिवार उनका हमेशा शुक्रगुजार रहेगा.
गुरूवार को अभिनेता
राधा यादव ने फिल्म उद्योग द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान
राधा ने कहा कि इस कठिन समय में फिल्म इंडस्ट्री ने उनका पूरा साथ दिया है।
गुरूवार को अभिनेता राजपाल की
अदालत में पेशी है । राजपाल की
पत्नी राधा ने गुरुवार को मीडिया से बात की । इस मौके पर उन्होंने इंडस्ट्री का धन्यवाद करते हुए कहा, “सब लोग उनके साथ खड़े हैं। इंडस्ट्री ने पूरा सहयोग किया है। जो भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं।”
उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में कई लोगों ने उनका समर्थन किया है, जिससे उन्हें हिम्मत और संबल मिला है।
राजपाल के होम टाउन शाहजहाँपुर अभिनेता के क़रीबी रिश्तेदार और रंगकर्मी मित्र
उनके जल्दी जेल से छूटने की उम्मीद लगाए हुए हैं ।प्रार्थनाओं का सिलसिला भी जारी है। गुरुवार को कोर्ट की पेशी थी । अदालत ने उनके मामले में सुनवाई के लिए फ़रवरी की डेट निर्धारित की । तब तक अभिनेता राजपाल को तिहाड़ जेल जेल में ही रहना पड़ेगा।

और पढ़े  अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love